यूपी रोजगार मेला 2026: 17 नवंबर को 10 जिलों में लगेंगे रोजगार मेले, हजारों पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में 17 नवंबर 2026 को रोजगार मेलों का निशुल्क आयोजन होगा, जिसमें 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के युवा भाग ले सकते हैं।

यूपी रोजगार मेला 2026: 17 नवंबर को 10 जिलों में लगेंगे रोजगार मेले, हजारों पदों पर होगी भर्ती

साभार: नवभारत टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य के 10 अलग-अलग जिलों में आगामी 17 नवंबर 2026 को रोजगार मेलों का आयोजन होने जा रहा है। इन मेलों के जरिए विभिन्न निजी कंपनियों में हजारों रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी आयोजन स्थल पर पहुंचकर इसमें निशुल्क हिस्सा ले सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक युवाओं को पहले से पंजीकरण कराना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को राज्य सरकार के आधिकारिक पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इस पोर्टल पर 17 नवंबर को होने वाले मेलों से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

इन 10 जिलों में लगेंगे मेले

17 नवंबर को प्रदेश के अंबेडकर नगर, अयोध्या, गोंडा, फतेहपुर, उन्नाव, शाहजहांपुर, आगरा, बदायूं, गोरखपुर और जौनपुर जिलों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इनमें सबसे अधिक अयोध्या में 3,593 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा जौनपुर में 1,823 पद, आगरा में 1,318 पद, शाहजहांपुर में 1,292 पद और अंबेडकर नगर में 1,152 पदों पर अवसर मिलेंगे। वहीं गोंडा में 1,015 पद, उन्नाव में 992 पद, फतेहपुर में 570 पद, गोरखपुर में 150 पद तथा बदायूं में 145 पद तय किए गए हैं।

विभिन्न जिलों में निर्धारित परिसरों को मेला स्थल बनाया गया है। अंबेडकर नगर में देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी, अयोध्या में श्री कृष्णा आर.टी.एस महाविद्यालय परिसर नरौली, और गोंडा में श्री लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजन होगा। इसके अलावा फतेहपुर में किरन सिंह महाविद्यालय गाजीपुर, उन्नाव में राम सिंह ललता सिंह इंटर कॉलेज छोटाखेड़ा, शाहजहांपुर में आईटीआई जलालाबाद, आगरा में श्री सिद्धिविनायक एजुकेशन महाविद्यालय अछनेरा रोड, बदायूं में प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान, गोरखपुर में बाबू पीजी कॉलेज पीपीगंज तथा जौनपुर में राजकीय पॉलीटेक्निक जगदीशपुर में अभ्यर्थी पहुंच सकते हैं।

यह भी देखें  आवारा पशु से घायल हुए युवक की मौत

योग्यता और आवश्यक दस्तावेज

इन रोजगार मेलों में 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। नए आवेदकों (फ्रेशर्स) के साथ-साथ अनुभवी युवाओं को भी इसमें मौका मिलेगा। उम्र सीमा, वेतन और पद की शर्तें हर कंपनी और पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई हैं, जिन्हें पोर्टल पर देखा जा सकता है।

आयोजन के दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ अपडेटेड रिज्यूमे की 2 से 3 प्रतियां, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक अंकपत्र, प्रमाणपत्र और अनुभव प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी लेकर जाना होगा। समय से पहुंचकर पंजीकरण और इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लेने की सलाह दी गई है।

स्रोत: नवभारत टाइम्स

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!