रामेश्वर तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन: पुलिस मुठभेड़ में नामजद आरोपी के पैर में लगी गोली

रामेश्वर तिवारी हत्याकांड

रामेश्वर तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन

रामेश्वर तिवारी हत्याकांड
रामेश्वर तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन

सुतावर मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, तमंचा और कारतूस बरामद

देवरिया । देवरिया के लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव में हुए रामेश्वर तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर रात सुतावर मोड़ के पास पुलिस की चेकिंग के दौरान फरार चल रहे एक नामजद आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रोकने पर भागने की कोशिश की और पीछा किए जाने पर पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर की रात सुतावर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने के लिए पुलिस ने इशारा किया, लेकिन वह रुकने के बजाय भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। आरोप है कि पीछा किए जाने के दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर तमंचे से फायर कर दिया।
पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल कब्जे में लिया और इलाज के लिए पीएचसी लार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

रामेश्वर हत्याकांड में नामजद है आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक तिवारी पुत्र स्वर्गीय विनोद तिवारी, निवासी भीखम छपरा, थाना लार के रूप में बताई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम रामेश्वर तिवारी हत्याकांड से संबंधित मुकदमा संख्या 291/2026 में नामजद है।

यह भी देखें  बिना पंजीकरण व चिकित्सक के चल रहे प्राइवेट अस्पताल में छापा

तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दो नाबालिग आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं बाल सुधार गृह
रामेश्वर तिवारी हत्याकांड में पुलिस इससे पहले दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों की उम्र 18 वर्ष से कम पाए जाने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया था।
हत्याकांड के बाद से ही लार पुलिस की टीमें नामजद और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। अब एक और नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज होने की बात सामने आई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी है।

About Author

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!