देवरिया: औचक निरीक्षण में एक डॉक्टर समेत पांच कर्मचारी गायब, एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुद्रपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुद्रपुर

देवरिया। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर के अधीक्षक डॉ. बृजवासी सिंह ने न्यू पीएचसी सरांव और एकौना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक चिकित्सक समेत पांच कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। सभी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

निरीक्षण के दौरान न्यू पीएचसी एकौना में चिकित्सक डॉ. तसलीमा खान, स्टाफ नर्स अंशिका भारती और लैब टेक्नीशियन अभिषेक अनुपस्थित मिले। वहीं, न्यू पीएचसी सरांव में वार्ड ब्वाय कमलेश कुमार और सत्यदेव गुप्ता ड्यूटी पर नहीं मिले।

जांच में यह भी सामने आया कि एकौना स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स अंशिका भारती और लैब टेक्नीशियन अभिषेक ने उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर तो बनाए थे, लेकिन निरीक्षण के समय अस्पताल में मौजूद नहीं थे।

इस पर अधीक्षक डॉ. बृजवासी सिंह ने सभी पांच कर्मचारियों को उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित दर्ज कराया। साथ ही एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति करते हुए सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है।

अधीक्षक की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!