पड़ोसी विवाद में महिला समेत मां-बेटी से मारपीट, पांच पर मुकदमा

महिला समेत मां-बेटी से मारपीट, पांच पर मुकदमा

महिला समेत मां-बेटी से मारपीट, पांच पर मुकदमा

महिला समेत मां-बेटी से मारपीट, पांच पर मुकदमा

महिला समेत मां-बेटी से मारपीट, पांच पर मुकदमा

लार। तिवारी टोला वार्ड में पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद ने 23 सितंबर की शाम मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान पति के साथ गाली-गलौज और मारपीट का विरोध करने पहुंची महिला व उसकी बेटी के साथ भी आरोपितों ने लात-घूंसों और ईंट से मारपीट की। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तिवारी टोला वार्ड निवासी मंजू देवी पत्नी विनोद राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 23 सितंबर की शाम करीब आठ बजे पड़ोसी आपस में विवाद कर रहे थे। इसी दौरान वह अपने पति के साथ घर से बाहर निकलीं। आरोप है कि रवि राजभर, भरत राजभर, सद्दाम लारी, सीमा देवी और ममता देवी ने उनके पति के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे।
मंजू देवी के अनुसार, पति को बचाने के लिए वह बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके और उनकी बेटी के साथ भी कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और ईंट से मारपीट की। तहरीर में जान-माल की धमकी देने और दोबारा विवाद करने का आरोप भी लगाया गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों नामजद आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352 और 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव को सौंपी गई है। एफआईआर 24 सितंबर 2026 को दर्ज की गई।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!