बारिश में छाता लेकर फरियादियों के बीच पहुंचे डीएम, शहर का भी लिया जायजा

फरियादियों के बीच पहुंचे डीएम, फिर शहर में निकले हालात देखने; पेड़ हटवाकर बहाल कराया रास्ता

बारिश में भी फरियाद सुनने पहुंचे डीएम, गाड़ी छोड़ छाता लेकर लोगों के बीच पहुंचे

बारिश में भी फरियाद सुनने पहुंचे डीएम, गाड़ी छोड़ छाता लेकर लोगों के बीच पहुंचे

बारिश में भी फरियाद सुनने पहुंचे डीएम, गाड़ी छोड़ छाता लेकर लोगों के बीच पहुंचे

 शहर में निकले हालात देखने; पेड़ हटवाकर बहाल कराया रास्ता
फरियादियों के बीच पहुंचे डीएम, फिर शहर में निकले हालात देखने; पेड़ हटवाकर बहाल कराया रास्ता

 

देवरिया, 26 सितंबर। लगातार बारिश और तेज हवाओं के बीच शनिवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शहर का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में बारिश के बीच अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को देखकर उन्होंने अपना वाहन रुकवा दिया और छाता लेकर खुद उनके बीच पहुंच गए। डीएम ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्र का भ्रमण किया। सलेमपुर मार्ग पर सड़क पर पेड़ की टहनी गिरने से आवागमन प्रभावित था। डीएम के निर्देश पर टहनी को तत्काल हटवाकर रास्ता साफ कराया गया और आवागमन बहाल कराया गया।

जिलाधिकारी ने विद्युत उपकेंद्र और कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बारिश और तेज हवा के चलते बिजली आपूर्ति पर पड़ रहे असर की जानकारी ली। साथ ही विद्युत व्यवस्था जल्द बहाल करने और आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने नगर निकायों और विद्युत विभाग के अधिकारियों को साफ-सफाई, जलभराव, पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं पर लगातार नजर रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि कहीं से भी ऐसी सूचना मिले तो टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और समस्या का त्वरित समाधान कराए।

बारिश के बीच डीएम के इस दौरे से अधिकारियों में भी सक्रियता दिखी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए सभी संबंधित विभाग अलर्ट रहें और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने दी जाए।

यह भी देखें  पत्रकार की गला रेतकर हत्या

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!