जयपुर : 19 को आयोजित होगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

जयपुर | वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन और तोलाज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शहर के सिविल लाइंस स्थित रविन्द्र निकेतन पब्लिक स्कूल में 19 मई रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर संयोजक नवनीत शर्मा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों को समय पर देना ही जीवन का सबसे बड़ा पुण्य का कार्य हैं। इसलिए हर मनुष्य को अपने जीवन में समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों को देना चाहिए।

वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन के मधुलेश पाण्डेय ने कहा कि हर चीज का विकल्प है, लेकिन रक्त का कोई विकल्प नहीं है। एक व्यक्ति ही दूसरे व्यक्ति को रक्तदान करके उसका जीवन बचा सकता है। मानव जीवन में रक्तदान के महत्व के कारण ही इसे महादान कहा गया है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए। स्वयं भी रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

 

https://dainik-b.in/tFmo3fNoCJb

About Author

यह भी देखें  टेक्सी चालकों की आस, परिवहन मंत्री खाचरियावास...

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!