सीबीईओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

चूरू, 03 फरवरी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओम दत्त सहारण, एसीबीईओ खालिद अली तुगलक एवं आरपी श्याम सुंदर पूनिया ने शनिवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

सीबीईओ ने शनिवार को चूरू ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लाखाऊ, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दूधवाखारा स्टेशन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूधवाखारा, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय दूधवाखारा, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दूधवा खारा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनी की ढाणी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालासर बनीरोतान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भामासी , राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बूंटिया ,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कडवासर, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजसर एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाजसर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में कार्मिकों की उपस्थिति एवं भौतिक उपस्थिति, अध्यापक डायरी, एसएमसी-एसडीएमसी रजिस्टर, गरिमा पेटिका, गृहकार्य , पोर्टफोलियो, कैश बुक इत्यादि जांच की गई। शाला दर्पण पोर्टल पर समस्त प्रकार की सूचनाओं को अद्यतन करने एवम्  एस एन ए अकाउंट में प्राप्त राशि को खर्च करने के लिए विशेष तौर पर निर्देशित किया गया। किसी भी विद्यालय में कोई कार्मिक अनुपस्थित नहीं पाया गया। समस्त प्रकार के रजिस्टर विधिवत संधारित पाए गए।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!