सत्ता के मद में पूरी तरह से चूर है नरेंद्र मोदी की सरकार : सत्यवीर सिंह

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर | महिलाओ की अस्मिता के साथ जिस तरह खिलवाड़ कर के महिला सशक्ति की बात करके लोगो को गुमराह करके जिस तरह से सत्ता पर काबिज है नरेंद्र मोदी के चाल,चरित्र और चेहरे को देश की जनता जान चुकी है,पिछले कई दिनो से जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के द्वारा उन पर यौन शोषण के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह को निलंबित करने की मांग और उन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज कर के गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठी हैं, बजाय बृजभूषण के ऊपर कार्यवाही करने को महिला पहलवानों को ही जिस तरह से मारपीट कर घसीटा जा रहा है यह हिंदुस्तान के इतिहास के पन्नो मे काले अक्षरों से लिखा जाएगा। उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यवीर सिंह ने गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अतुल सिंह ने कहा कि महिला पहलवानों के साथ बर्बरता के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा मारपीट की गई और उनको जेल में बंद कर किया गया यह दर्शाता है कि नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं और देश के खिलाड़ियों के प्रति असंवेदनशील है। देश की जनता नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार पूरी तरह से तानाशाही में लिप्त है,जो भी उसके खिलाफ आवाज उठाता है उसकी आवाज को दबाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुलिस के दंडो के इशारे पर करती है, लेकिन आने वाले 2024 के चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी और इस महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

यह भी देखें  जयपुर में मैच-फिक्सिंग के आरोपों में लेजेन टी-10 क्रिकेट लीग रद्द, आयोजकों पर सवाल, स्टेडियम बुकिंग निरस्त

उक्त अवसर पर साजिद मानु, सृजन सिंह, विशाल सेठ,एडवोकेट जयमंगल यादव, मन्नू सिंह, अंकुर सिंह, चेतन सिंह, सुजीत शर्मा, पवन सिंह, विवेक सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!