समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत नवोदय विद्यालय क्रीड़ा मैदान पटेहरा कलाॅ में किया गया आयोजन

  • जन प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर नव दम्पतियों को अपना आश्रीवाद प्रदान कर उनके मंगलमय जीवन की कामना

अभिजीत श्रीवास्तव,  मीरजापुर | समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद कार्यक्रम (मेगा इवेन्ट के रूप में) नवोदय विद्यालय क्रीड़ा मैदान पटेहरा कलाॅ में आयोजित कराया गया, जिसमें विकास खण्ड- राजगढ़ के 68 एवं विकास खण्ड- पटेहरा के 111, कुल 179 जोड़ों (अनु0जा0 के 168, अन्य पिछड़ा वर्ग के 07 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 04) का सामूहिक विवाह सकुषल सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 श्री रमाषंकर सिंह पटेल विधायक मड़िहान/पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेष सरकार, मा0 ब्लाक प्रमुख पटेहरा, मा0 ब्लाक प्रमुख राजगढ़, परियोजना निदेषक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण मीरजापुर, खण्ड विकास अधिकारी पटेहरा, खण्ड विकास अधिकारी राजगढ़, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीरजापुर उपस्थित होकर नव दम्पतियों को अपना आषीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रति जोड़ो की शादी में कुल धनराषि रू0 51000/- के सापेक्ष कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुषहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राषि रू0 35000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। साथ ही विवाह संस्कार के लिये रू0 10000/- की धनराषि का आवष्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, पायल (चाॅदी की) तथा 07 बर्तन) दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाष व्यवस्था एवं अन्य आवष्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 6000/- प्रति शादी की दर से कार्यक्रम आयोजक को दिया जायेगा।


About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!