स्कॉर्पियो से 225 लीटर अवैध शराब बरामद, चालक फरार फर्जी नंबर प्लेट भी मिली, वाहन और शराब समेत 5.66 लाख रुपये का सामान जब्त

देवरिया में स्कॉर्पियो से 225 लीटर अवैध शराब बरामद

देवरिया में स्कॉर्पियो से 225 लीटर अवैध शराब बरामद

देवरिया। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खामपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को भठवा तिवारी गांव के एटीसी टावर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सफेद स्कॉर्पियो से 225 लीटर देशी शराब बरामद की। तलाशी में वाहन से फर्जी नंबर प्लेट की एक जोड़ी भी मिली। पुलिस ने स्कॉर्पियो और शराब समेत करीब 5.66 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। हालांकि, पुलिस टीम को देखकर चालक मौके से भाग निकला।

पुलिस के मुताबिक, बरामद स्कॉर्पियो पर नंबर BR28AF8959 अंकित था। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें शराब की 25 पेटियां मिलीं। इनमें ‘बन्टी बबली’ ब्रांड की 200 एमएल वाली कुल 1,125 पाउच देशी शराब रखी थी। इनकी कुल मात्रा 225 लीटर बताई गई है। इसके अलावा वाहन से एक जोड़ी फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में खामपार पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस का कहना है कि वाहन से मिले नंबर के आधार पर फरार चालक की पहचान की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में थाना खामपार में मुकदमा अपराध संख्या 260/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 341(2), 324(4) और आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत कार्रवाई शुरू की है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रियांशु कुमार दूबे, कांस्टेबल सुरजीत पटेल और रिजर्व कांस्टेबल रामनयन यादव शामिल रहे।

यह भी देखें  लार में बीज विक्रेता ने बेचा नकली सेन्टाइजर, जाँच में पहुंचे अधिकारी

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!