ओमान हमले में मारे गए देवरिया के सूरज यादव का शव अब तक नहीं पहुंचा घर, परिवार को इंतजार

ओमान जहाज हमले में जान गंवाने वाले देवरिया के सूरज यादव का शव अब तक करमाजीतपुर नहीं पहुंचा है। परिवार पार्थिव शरीर के गांव आने का इंतजार कर रहा है।

ओमान हमले में मारे गए देवरिया के सूरज यादव का शव अब तक नहीं पहुंचा घर, परिवार को इंतजार

ओमान हमले में मारे गए देवरिया के सूरज यादव का शव अब तक नहीं पहुंचा घर, परिवार को इंतजार

देवरिया। ओमान के पूर्वी तट के पास वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में जान गंवाने वाले देवरिया के सूरज यादव के पार्थिव शरीर का परिवार अब भी इंतजार कर रहा है। मौत के नौ दिन बाद भी सूरज का शव करमाजीतपुर गांव स्थित घर नहीं पहुंच सका है। परिजन लगातार शव के भारत आने की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

गौरी बाजार क्षेत्र के करमाजीतपुर गांव निवासी सूरज यादव वाणिज्यिक जहाज MV Cape Dao के चालक दल में शामिल थे। 23 सितंबर को ओमान के पूर्वी तट के पास जहाज पर हमला हुआ था। इस घटना में सूरज की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही गांव में शोक का माहौल है।

दूतावास से कंपनी तक पहुंचाया गया शव

सूरज के शव को भारत लाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। 27 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान की नौसेना ने शव भारतीय दूतावास को सौंपा और इसके बाद दूतावास की ओर से शव को संबंधित शिपिंग कंपनी को सौंपे जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही गई थी।

इसके बावजूद 1 अक्टूबर तक शव गांव नहीं पहुंच सका। परिजन इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर सूरज का पार्थिव शरीर कब तक घर पहुंचेगा। परिवार को अब अंतिम संस्कार के लिए शव आने का इंतजार है।

अधिकारियों ने घर पहुंचकर दी सांत्वना

सूरज की मौत के बाद स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी परिवार से मिल चुके हैं। 30 सितंबर को तहसीलदार सदर अल्का सिंह और सीओ रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी करमाजीतपुर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

यह भी देखें  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

परिवार की सबसे बड़ी चिंता अब सूरज का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द गांव पहुंचना है। परिजन संबंधित अधिकारियों और कंपनी से लगातार संपर्क में हैं।

About Author

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!