वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, चौथी मंजिल से गिरने के बाद मचा हड़कंप

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत

प्रेमानंद महाराज के शिष्य

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत

प्रेमानंद महाराज के शिष्य
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत

वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक कुमार उर्फ रसिक दुलारी शरण की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह आश्रम के पीछे स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट में करीब डेढ़ साल से रह रहे थे। शुरुआती जांच में चौथी मंजिल से गिरने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच आत्महत्या समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं से कर रही है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दीपक कुमार चौथी मंजिल से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में आश्रम से जुड़े लोग उन्हें उपचार के लिए सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद वृंदावन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक का वास्तविक नाम दीपक लोधी था और वह मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। उन्होंने फरवरी 2025 में प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। एसपी सिटी राजीव कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना की पूरी जांच की जा रही है।

घटना के बाद आश्रम और आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई। दीपक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस आश्रम से जुड़े लोगों और सोसाइटी में रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। इस मामले में फिलहाल आश्रम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी देखें  खुखुंदू थाने की हवालात में गांजा तस्करी के आरोपी की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!