दल-बदल कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

दल-बदल कानून में सुधार और जनप्रतिनिधियों के रणनीतिक इस्तीफों को रोकने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है।

दल-बदल कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

साभार: दैनिक जागरण

नई दिल्ली। चुनी हुई सरकारों को संकट में डालने और अयोग्यता की प्रक्रिया से बचने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए जाने वाले ‘रणनीतिक इस्तीफों’ पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख दिखाया है। शीर्ष अदालत ने दल-बदल विरोधी कानून में व्यापक बदलाव की मांग से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग और विधि आयोग से जवाब मांगा है।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने ए. सेतु की ओर से दाखिल याचिका पर यह कदम उठाया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में संसदीय कार्य मंत्रालय और विधि एवं न्याय मंत्रालय को भी नोटिस भेजे हैं। यह याचिका एडवोकेट आर. सतीश कुमार और एडवोकेट जतिन के माध्यम से अदालत में पेश की गई है।

इस्तीफे के जरिए अयोग्यता से बचने का प्रयास

याचिका में आरोप लगाया गया है कि जब किसी सांसद या विधायक पर अयोग्यता की तलवार लटकती है, तो वे स्पीकर अथवा सभापति का निर्णय आने से पहले ही अपना त्यागपत्र दे देते हैं। इस कदम से सदन का गणित बदल जाता है और राजनीतिक जोड़-तोड़ की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके साथ ही जनप्रतिनिधि संविधान की दसवीं अनुसूची के प्रावधानों के तहत होने वाले नतीजों से भी बच निकलते हैं।

याचिकाकर्ता ने मांग रखी है कि यदि किसी सदस्य पर अयोग्यता की याचिका लंबित या संभावित हो, तो इस्तीफा देने मात्र से वह कार्रवाई बंद नहीं होनी चाहिए। इसके बजाए स्पीकर या सभापति पहले यह जांच करें कि इस्तीफा स्वेच्छा से दिया गया है या नहीं, और उसके बाद अयोग्यता याचिका पर स्वतंत्र रूप से फैसला सुनाएं।

यह भी देखें  ममता बनर्जी का योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला: कहा- 'योगी सबसे बड़ा भोगी'

पारदर्शी निपटारे और व्यवस्था समीक्षा की मांग

इसके अतिरिक्त, याचिका में इस्तीफों और अयोग्यता से संबंधित सभी मामलों का तय समय सीमा में पारदर्शी निपटारा करने तथा वर्तमान में लागू स्पीकर-केंद्रित व्यवस्था की संस्थागत समीक्षा करने की गुहार लगाई गई है।

त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति पर भी याचिका में विशेष निर्देश देने की अपील की गई है। इसके अनुसार, ऐसी परिस्थिति में सरकार बनाने के लिए संविधान के अनुच्छेद 188 के तहत शपथ लेने के पश्चात केवल सदन के अंदर ही फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

स्रोत: दैनिक जागरण

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!