FSSAI Action: बिसलेरी समेत 5 कंपनियों पर चलेगा मुकदमा, 2 के लाइसेंस निलंबित

खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने बिसलेरी समेत पांच खाद्य कंपनियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है, जबकि दो फर्मों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

FSSAI Action: बिसलेरी समेत 5 कंपनियों पर चलेगा मुकदमा, 2 के लाइसेंस निलंबित

साभार: दैनिक जागरण

नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल सहित पांच खाद्य व्यवसायों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दे दी है। जांच के दौरान इन कंपनियों के उत्पाद सुरक्षा और मानक पैमानों पर सही नहीं पाए गए। इसके अतिरिक्त, खाद्य सुरक्षा तथा साफ-सफाई के कड़े नियमों का उल्लंघन करने पर दो अन्य खाद्य संस्थानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

बिसलेरी के पानी में मिला ब्रोमेट

नियामक के अनुसार बिसलेरी के पैकेज्ड पानी के नमूने में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत इस पानी को सेहत के लिए असुरक्षित घोषित किया गया है। वहीं रेफरल फूड लेबोरेटरी की जांच में इसमें पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन की पुष्टि होने के बाद एफएसएसएआई ने कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया।

मसाले और कुकीज बनाने वाली कंपनियों पर शिकंजा

बिसलेरी के अलावा वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड के मिर्च पाउडर में डिफेनोकोनाजोल की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली है। वहीं टिट-बिट फूड्स इंडिया के मिर्च पाउडर में कीटनाशक के अंश और हल्दी पाउडर में टीन की अधिकता पाई गई। इसके साथ ही मीमांसा इंडस्ट्रीज के अखरोट गुणवत्ताहीन पाए गए, जबकि आशा कन्फेक्शनरी की चॉकलेट कुकीज में दिखाई गई शर्करा की मात्रा और वास्तविक मात्रा में अंतर मिलने पर उसे मिसब्रांडेड और असुरक्षित करार दिया गया है।

दो फर्मों के लाइसेंस सस्पेंड

दूसरी ओर, खाद्य उत्पादों को दोबारा पैक करने और साफ-सफाई से जुड़े नियमों की अनदेखी करने पर एफएसएसएआई ने उर्मी लाइफसाइंसेज एलएलपी और गौर आयुर्वेदिक स्टोर के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इन दोनों व्यवसायों में स्वच्छता के गंभीर मानकों की कमी देखी गई थी।

यह भी देखें  राष्ट्रपति ने लेह में नागरिक अभिनंदन में लिया भाग

एनर्जी ड्रिंक लेबल का विवाद

इससे पहले जून में खाद्य नियामक ने एनर्जी ड्रिंक के लेबल इस्तेमाल पर चिंता जताई थी। FSSAI का तर्क है कि अत्यधिक चीनी वाले पेयों को इस तरह श्रेणीबद्ध करने से ग्राहक भ्रमित हो सकते हैं। इस फैसले को पेप्सिको, रेड बुल, मॉन्स्टर बेवरेज और रिलायंस कंज्यूमर ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इस मामले में रेड बुल को अदालत से स्टे मिला हुआ है और मामले की अगली सुनवाई जनवरी में तय की गई है।

स्रोत: दैनिक जागरण

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

error: Content is protected !!