U19 एशिया कप 2026: पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर भारत बना चैंपियन, मोहित उलवा बने जीत के हीरो

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर खिताब जीता। अंतिम गेंद पर मोहित उलवा ने चौका लगाकर जीत दिलाई।

U19 एशिया कप 2026: पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर भारत बना चैंपियन, मोहित उलवा बने जीत के हीरो

साभार: एबीपी न्यूज़

नई दिल्ली। अंडर-19 एशिया कप 2026 के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 1 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया है। 338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मैच की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला जीता। टीम की इस अविश्वसनीय जीत के नायक मोहित उलवा रहे, जिन्होंने नाबाद 49 रनों की साहसिक पारी खेली और भारत को चैंपियन बना दिया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम ने बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा किया था। उनके सलामी बल्लेबाज उस्मान खान ने 111 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 107 रनों की शतकीय पारी खेली। उस्मान ने अब्दुल कादिर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 135 रन जोड़े। कादिर ने आक्रामक अंदाज में 54 गेंदों पर 8 छक्के और 3 चौके जड़ते हुए 80 रन बनाए। वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ ने 60 गेंदों पर 63 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए गेंदबाज परेश पटेल ने 10 ओवरों में 68 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि विजय सुभाष ने 5 ओवर में 40 रन खर्च कर 3 सफलताएं हासिल कीं।

मिडिल ऑर्डर की विफलता के बाद मोहित ने संभाली कमान

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को ओपनर लक्ष्या रैचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने शानदार शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। आर्यवीर 58 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान ने 80 रनों की उम्दा पारी खेली। हालांकि, मध्यक्रम के बल्लेबाजों के लगातार आउट होने से टीम संकट में फंस गई और 252 रन के स्कोर तक 8 विकेट गिर चुके थे। जीत के लिए 86 रनों की जरूरत थी और हाथ में केवल 2 विकेट बचे थे।

यह भी देखें  वैश्विक आर्थिक स्थिति, औद्योगिक संबंध व कुशल प्रबंधन

इसके बाद मोहित उलवा और मैनाल चौहान ने मिलकर नौवें विकेट के लिए 57 रन जोड़े। मैनाल के आउट होने के समय टीम को 1 विकेट रहते 29 रन और बनाने थे। भारत को अंतिम 2 ओवरों में 25 रनों की दरकार थी। मोहित ने 49वें ओवर में 2 चौके और 1 छक्का जमाकर 17 रन बटोरे और मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया।

अंतिम ओवर का पूरा ड्रामा

आखिरी 6 गेंदों पर जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। पाकिस्तान की तरफ से अहमद हुसैन अंतिम ओवर लेकर आए। पहली गेंद डॉट रही और दूसरी गेंद पर वाइड का रन मिला। इसके बाद अगली 4 गेंदों पर भारतीय बल्लेबाजों ने 4 सिंगल लिए, जिससे अंतिम गेंद पर जीत के लिए 3 रन की दरकार थी। मोहित उलवा ने दबाव के बीच अंतिम गेंद पर चौका जड़कर भारत को 1 विकेट से धमाकेदार जीत दिला दी।

स्रोत: एबीपी न्यूज़

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!