ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासक दादी रतन मोहिनी का निधन: 101 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासक और आध्यात्मिक मार्गदर्शक दादी रतन मोहिनी का आज तड़के निधन हो गया। वह 101 वर्ष की थीं। इस साल 25 मार्च को उनका 100वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। दादी रतन मोहिनी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। रविवार शाम उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें राजस्थान के शांतिवन, आबू रोड से अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार देर रात करीब 1:20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

1925 में हैदराबाद, सिंध (अब पाकिस्तान) में जन्मीं दादी रतन मोहिनी ने 13 साल की उम्र में ब्रह्माकुमारीज से जुड़कर अपने जीवन को आध्यात्मिकता और मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। 2021 में दादी हृदय मोहिनी के निधन के बाद उन्हें संस्थान की मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में ब्रह्माकुमारीज ने शांति, प्रेम और ध्यान के संदेश को वैश्विक स्तर पर फैलाया।

उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शांतिवन लाया जाएगा, जहां उनके अनुयायी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। उनकी मृत्यु को आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। क्या उनके संदेश आपके जीवन को प्रेरित करते हैं? अपनी राय जरूर साझा करें।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!