देवरिया में पुलिस मुठभेड़: सीएचसी परिसर में महिला की हत्या का वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से गिरफ्तार, साथी फरार

Deoria News: देवरिया में पुलिस मुठभेड़, महिला हत्याकांड का वांछित आरोपी रामअशीष यादव गिरफ्तार

देवरिया। देवरिया के रुद्रपुर में महिला हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 25 अक्टूबर को रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में हुई महिला की हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। वहीं, उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर  के अनुसार, मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 की सुबह रुद्रपुर पुलिस नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे।पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी आगे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।

सीएचसी हत्याकांड में वांछित था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपी की पहचान रामअशीष यादव पुत्र रमाकांत यादव के रूप में हुई है। वह बीते दिनों रुद्रपुर थाना क्षेत्र के सीएचसी परिसर में हुई महिला की हत्या के मामले में वांछित था। गोली लगने के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए रुद्रपुर सीएचसी ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, उसकी हालत सामान्य है।

फरार साथी की तलाश में पुलिस टीम गठितमुठभेड़ के दौरान आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।  

यह भी देखें  गो आश्रय केन्दों की हालत खराब

 

About Author

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!