देवरिया में पेशाब करने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, ईंट-पत्थर चलने से किशोरी समेत तीन घायल

देवरिया। जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआपाटन बाजार में दुकान के पीछे पेशाब करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस घटना में एक किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। एहतियात के तौर पर बाजार में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, महुआपाटन बाजार में एक दुकानदार मछली बेचता है। बुधवार को पड़ोस की दुकान पर काम करने वाले दुकानदार का बेटा उसकी दुकान के पीछे पेशाब करने पहुंच गया। इस पर मछली विक्रेता ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ने लगा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इसी दौरान किसी ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया, जिससे एक किशोरी घायल हो गई। इसके बाद दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के साथ भी मारपीट की गई। घटना में कुल तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, दो हिरासत में

बाजार में विवाद और पथराव की सूचना मिलने पर तरकुलवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए महुआपाटन बाजार में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि दोबारा विवाद की स्थिति न बने।

सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी के अनुसार, दो दुकानदारों के बीच पेशाब करने को लेकर विवाद हुआ था। घटना में एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी देखें  एसपी संजीव सुमन: देवरिया के नये पुलिस अधीक्षक

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है।

About Author

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!